बालेसर कस्बे में निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। लेकिन पहले दिन प्रत्याशियों में खास उत्साह नजर नहीं आया। पहले दिन सिर्फ एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ। जिसे भाजपा से वार्ड संख्या 18 से महिला प्रत्याशी ने दाखिल किया। वहीं, नामांकन को लेकर करीब 157 आवेदन फॉर्म बिक चुके हैं। बालेसर नगरपालिका के 25 वाडों से उम्मीदवारों के लिए उपखंड कार्यालय में नामांकन जमा किए गए। हालांकि, पहले दिन नामांकन पत्र लेने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। रिर्टनिंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बालेसर सुमन राठौड़ ने बताया कि प्रथम दिन एक नामांकन नीतू सांखला पत्नी सुरेश सांखला ने वार्ड संख्या 18 से जमा करवाया । अब तक कुल 157 नामाकंन फार्म बिक चुके है। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का अवकाश रहेगा अब 29 अगस्त को साढे दस बजे से नामाकंन जमा होेंगें।