बिजावर: पड़रिया स्कूल समय में शिक्षक के सोने का वीडियो वायरल, डीईओ ने गठित की जांच समिति
छतरपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया में पदस्थ शिक्षक शिवप्रसाद मिश्रा का स्कूल समय में कुर्सी पर सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार की शाम 4 बजे दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।