कुरावली: कुरावली में तेरहवीं में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, संवेदना पत्र व खतौनी सौंपा
जनपद डीएम की पहल के तहत अब परिवार के मुखिया के निधन पर तेरहवीं संस्कार में प्रशासनिक प्रतिनिधि शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों को संवेदना पत्र, विरासत दर्ज खतौनी की प्रति एवं फलदार पौधा भेंट करेगा। इसका उद्देश्य परिजनों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार तहसील के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है, ताकि तेरहवीं तक ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो सकें।