खरसिया: नहर के बीच खड़ी की गई दीवार, रेलवे ठेकेदार की मनमानी से किसानों पर मंडराया सिंचाई संकट
खरसिया के भगोडीही में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान नहर के भीतर स्थायी निर्माण किए जाने का मामला गरमा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिखा रविंद्र गवेल ने ठेकेदार और सिंचाई विभाग पर किसानों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।