अलीगंज मुख्य बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बुलडोजर से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। डीएम के निर्देश पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 बजे तक कार्रवाई की गई। दुकानों के आगे बने शेड, सीढ़ी, चबूतरे और नाली पर किए गए कब्जे को हटाया गया।