करनैलगंज: छिटनापुर में पिछले 7 सालों से चल रहा जमीन विवाद खत्म, 18 परिवारों को मिला आवासीय पट्टा
छिटनापुर में पिछले 7 सालों से चला आ रहा जमीन विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। गाटा संख्या 805 पर 2016 से नट जाति के 18 परिवारों के साथ विवाद चल रहा था। बुधवार 2 बजे DM नेहा शर्मा के निर्देशन मे तहसीलदार मनीष कुमार और लेखपाल शालिनी सोनी ने मिलकर गाटा संख्या 805 के विवाद को खत्म कर गाटा संख्या 459 की जमीन का चिन्हांकन किया और सभी 18 परिवारों को आवासीय पट्टा सौंपा।