करछना: टीएसएल कंपनी के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र हुआ घायल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के टीएसएल कंपनी के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह 11 बजे करीब कार की टक्कर लगने से झलवा प्रयागराज का रहने वाला बाइक सवार छात्र घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।