बोध गया: एमयू थाना क्षेत्र के शेखावारा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1374 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार
गया के मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के शेखवारा से उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कुल 1374 लीटर शराब जब्त की गई है।