गुना नगर: बंगाल में भाजपा की जीत पर गुना में भाजपा नेताओं ने बांटी झालमुड़ी, हनुमान चौराहे पर मनाया जश्न, कहा- दीदी गईं, कमल खिला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश के साथ गुना में भी जश्न मनाया गया। 4 मई शाम को भाजपा नेता जिला कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ निकले। लोगों को झालमुड़ी बांट कर और खिलाकर मुंह मीठा कराया। हनुमान चौराहे पर पटाखे चलाकर ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए जश्न मनाया। दीदी गई कमल खिला के नारे लगाए