खैरलांजी: ग्राम सिंगोड़ी रामपायली के वैभव गोकुलपुरे ने मशरूम की खेती से बदली किस्मत, बने आत्मनिर्भर
बालाघाट के सिंगोड़ी (रामपायली) के युवा किसान वैभव गोकुलपुरे ने मशरूम की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। जन संपर्क कार्यालय से गुरुवार लगभग दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार पारंपरिक खेती में कम आय के चलते उन्होंने नया विकल्प तलाशा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया RSETI व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशिक्षण से मशरूम उत्पादन शुरू किया। सिर्फ 10 हजा