खलीलाबाद: साथा-लोहरसन मार्ग पर तेज आंधी-तूफान में विशालकाय आम का पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान साथा-लोहरसन मार्ग पर चिश्तिया ईदगाह के पास एक विशाल आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा स्थानीय लोगों ने वन विभाग व अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर नहीं पहुंची