बागपत: अहेडा गांव के निकट एक खेत में खड़े शीशम के पेड़ को कटाने का प्रयास, विरोध होते ही लकड़ी माफिया मौके से फरार
Baghpat, Bagpat | Apr 25, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के पूर्व प्रधान इकबाल के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढे छह बजे अहेडा गांव के निकट बिना अनुमति हरी शीशम के पेड़ की कटाई की जा रही थी। उन्होंने डीएफओ को शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है।