दमोह: कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Damoh, Damoh | Dec 17, 2024 दमोह शोभानगर निवासी आरोपी नदीम पिता बबलू खान हत्या का प्रयाय किए जाने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा लगातार 5000 रुपयों के इनामी आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। जिसे बीते दिन कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।