फिल्म ‘यादवजी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद गुना पहुंच गया। राष्ट्रीय यादव महासभा और अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। समाज का आरोप है कि फिल्म के जरिए यादव समाज की छवि धूमिल करने और सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।