नगड़ी: धुर्वा डैम साइड में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, चोरी की घटना को दिया अंजाम
Nagri, Ranchi | May 17, 2026 धुर्वा डैम साइड में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार सुबह करीब आठ बजे दुकान में चोरी होने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकानों से नगदी सहित कई सामान की चोरी कर ली है। फिलहाल चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।