केरसई: केरसई प्रखंड में महिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक प्रखंड कमेटी एवं बूथ स्तरीय कमेटी का किया गठन
Kersai, Simdega | Jun 29, 2026 केरसई प्रखंड में महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को 3:00 बजे प्रखंड कमेटी एवं बूथ स्तरीय कमेटी का गठन किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जोसीमा खाकगता शामिल हुई ।जहां पर उन्होंने अगुस्ता डुंगडुंग को प्रखंड अध्यक्ष बनाया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लगातार महिलाओं के हितों में काम कर रही है, इसलिए संगठन में सभी लोग निस्वार्थ काम करें।