घाघरा: घाघरा पुटो रोड निवासी युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ghaghra, Gumla | May 2, 2026 घाघरा पुटो रोड निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर किया। मृतक की पहचान राजेश कुमार साहू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम राजेश अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।