जबलपुर: गढ़ा: मूसलाधार बारिश के बीच सुबह वॉशरूम और टीवी के ऊपर मिले सांप, मचा हड़कंप
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज सुबह तीन अलग-अलग इलाकों में सांप निकलने से दहशत फैल गई। लोग सुबह सोकर उठे ही थे कि अचानक सामने साक्षात काल नज़र आया। पहली घटना: सुबह 6 बजे MPEB कॉलोनी में अशोक खरे के घर से निकला 7 फीट लंबा खूंखार धामन सांप! दूसरी घटना: सुबह 7:30 बजे गंगानगर गढ़ा के संदीप तिवारी के घर के वॉशरूम में बैठा मिला 4 फीट लंबा पन्हियल सांप!