जसवंतनगर: कोरम पूरा न होने के कारण जसवंतनगर पालिका बोर्ड बैठक स्थगित, विधायक शिवपाल यादव की मौजूदगी में 14 सभासद पहुंचे
पालिका परिषद की बोर्ड बैठक कोरम पूरा न होने से स्थगित हो गई। 25 में से सिर्फ 14 सभासदों के आने से बजट समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में विधायक शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने बताया कि जल्द दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। गौरतलब है कि कई सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ पर भेदभाव व वार्डों में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाये थे।