चक्रधरपुर: बोड़ादोरो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
गांधी जयंती पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डायमंड बुलेट क्लब, बोड़ादोरो की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआl उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीl