मोहनसराय क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल
Sadar, Varanasi | Oct 21, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी के पास हाईवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार 2 बजे के आसपास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी रीता राजभर 40 वर्ष तथा पति गुलजार राजभर 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने उक्त घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती।