सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने के खिलाफ कायस्थ समाज ने किया विरोध, निकाला मार्च
Sadar, Varanasi | Oct 21, 2024 वाराणसी स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्टस स्टेडियम किए जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके तहत सोमवार शाम 5:00 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट नंबर 1 से चित्रगुप्त सभा काशी द्वारा एक विरोध प्रदर्शन किया गया।