BHU में पीएचडी नोटिफिकेशन से पहले नियमावली का विरोध
Sadar, Varanasi | Oct 21, 2024 बीएचयू में पीएचडी प्रवेश में अनियमितता को लेकर छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र एवं अपर परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने अधिकारियों के सामने पीएचडी प्रवेश की नई नियमावली का विरोध किया।