पुलिस लाइन में शहीद जवानों को नम आंखों से किया गया नमन
Sadar, Varanasi | Oct 21, 2024 वाराणसी पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मृति पर शहीद जवानों को नम आंखों से नमन किया गया। राज्यमंत्री से लेकर पुलिस आयुक्त और प्रत्येक पुलिसकर्मी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपनी ड्यूटी और फर्ज को निभाते हुए शहीद होने वाले जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया, उनके साहसी कार्यों की चर्चा की।