भीलवाड़ा: सुभाष नगर थाने के समीप मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ जमकर मारपीट की, युवक गंभीर घायल हुआ
सुभाष नगर थाने के समीप बुधवार रात दो युवकों में हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया,गुस्से में आवेशित एक युवक ने दूसरे युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी ।मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।