Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आवास, पानी और बिजली की सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप मुरैना। तहसील बामौर के ग्राम वस्तुपुर डंगोरा रिटोरा कला में निवासरत आदिवासी सपेरा परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवारों का आरोप है कि वे कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आदिवासी परिवारों को आवास, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आरोप है कि पानी के नाम पर प्रति माह राशि लिए जाने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। परिवारों ने यह भी बताया कि उन्हें खेती के लिए पट्टे नहीं दिए गए हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें आवास, पेयजल, बिजली तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन पर ग्राम वस्तुपुर डंगोरा के समस्त आदिवासी सपेरा परिवारों के हस्ताक्षर हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026
आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आवास, पानी और बिजली की सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप मुरैना। तहसील बामौर के ग्राम वस्तुपुर डंगोरा रिटोरा कला में निवासरत आदिवासी सपेरा परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवारों का आरोप है कि वे कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आदिवासी परिवारों को आवास, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आरोप है कि पानी के नाम पर प्रति माह राशि लिए जाने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। परिवारों ने यह भी बताया कि उन्हें खेती के लिए पट्टे नहीं दिए गए हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधाओं के अभाव में उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आदिवासी सपेरा परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें आवास, पेयजल, बिजली तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन पर ग्राम वस्तुपुर डंगोरा के समस्त आदिवासी सपेरा परिवारों के हस्ताक्षर हैं। - Gwalior Gird News