पेण्ड्रा: जीपीएम जिला अस्पताल में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।