बड़वानी: सिलावद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
सिलावद मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। दोपहर तक आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल्यों पर कार्यकर्ताओं से सार्थक संवाद किया गया।कार्यक्रम में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, पुर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं वक्ता अजय कानूनगो व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।