महरौनी: राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस को पिता के पद की हनक दिखाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल
महरौनी विधायक एवं उ.प्र. सरकार में श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ का एक पुत्र अपने साथियों के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड गया हुआ था।जहां पुलिस दिखाई देने पर विधायक लिखी हुई गाड़ी का हूटर बजाकर पिता के पद की हनक दिखाने का प्रयास किया गया।उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने मंत्री के पुत्र की कार का ₹1000 का चालान कर चेतावनी दे डाली।