धनौरा: गजरौला मोहल्ला विजयनगर में पुराने विवाद के चलते युवक पर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी राहुल कुमार पुत्र ब्रह्मपाल सिंह गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में स्थित अपने दोस्त केघर आया था। यहां से कम निपटने के बाद मंगलवार को करीब 2:20 के आसपास में वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में ही पुराने विवाद के चलते दिव्यांशु ने अपने साथियों संग मिलकर राहुल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया।