धनौरा: गजरौला में खड़े ट्रक से टकराई कार, हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की हुई मौत, दो बच्चे घायल
नेशनल हाईवे 9 पर के गजरौला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अमरोहा एसआईयू ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जब्बार जैदी और उनकी पत्नी उर्सी की मौके पर मौत हो गई। जब्बार जैदी मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ घर से अमरोहा लौट रहे थे।