धनौरा: गजरौला के गांव अटारी मुरीदपुर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने की मारपीट, तीन लोग हुए घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अटारी मुरीदपुर में मदन का परिवार रहता है। सोमवार को करीब 2:30 पर मदन अपने घर पर ही थे, तभी पड़ोस के रहने वाले मुनेश और उनके परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद के चलते मारपीट करनी शुरू कर दी, इस मारपीट में मदन पुत्र साहब सिंह प्रिंस वह बबीता भी घायल हो गए, बबीता ने मारपीट के दौरान मंगलसूत्र छीन के भी आरोप लगाए।