धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास घायल अवस्था में मिला युवक, डॉक्टर ने किया रेफर
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव महेश्वर में सिकंदर अली का परिवार रहता है। उनका पुत्र महबूब अली अलीगढ़ में काम करने की बात कह कर घर से निकला था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 पर महबूब अली गजरौला में स्थित भानपुर रेलवे फाटक के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला है। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।