तरबगंज: नवाबगंज के तुलसीपुर माझा पहुँचे विधायक प्रेमनारायन पांडेय, मृतक किशोर के परिजनों को बंधाया ढांढस
विधायक प्रेमनारायन पांडेय शुक्रवार दोपहर 12 बजे नवाबगंज के तुलसीपुर माझा में मृतक किशोर अंशुमान सिंह के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। किशोर अंशुमान सिंह की बुधवार को उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विधायक ने किशोर के पिता रवि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।