हसनपुर: हसनपुर में तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, ट्रांसफार्मर स्थापना को लेकर विभाग ने जारी की सूचना
हसनपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 10 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण 06 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 07 और 08 अप्रैल को 33 केवी भीड़हा-हसनपुर लाइन में पेड़ कटाई कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।