कोलायत: दियातरा गांव में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, कोलायत थाने में मर्ग दर्ज
कोलायत क्षेत्र के दियातरा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लीलाधर पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी दियातरा ने दियातरा गांव की गली में स्थित नीम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई रामप्रकाश ने कोलायत थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि लीलाधर ने तौलिये से फंदा लगा लिया