मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय नावाडीह में शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम ने भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान टीम में शामिल लोगों ने विद्यालय के पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्युटर लेब, स्मार्ट वर्ग कक्ष, खेलकूद, प्रार्थना सभा आदी का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी दिए। टीम ने विद्यालय संचालन के सुदृढ़ व्यवस्था देख खुशी जाहिर किया।