नौगढ़: कौवाघाट पुल के पास नौगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजा के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार
नौगढ़ पुलिस द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे अवैध गांजा तस्करी का खुलासा किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया की 32 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ कौवाघाट पुल के पास से दो तस्कर मुलायम व बलवंत को गिरफ्तार किया गया। दोनों मोटरसाईकिल से अवैध गांजा लेकर जा रहे थे। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया की वह चंदौली सोनभद्र मिर्ज़ापुर में बिहार से गांजा लाकर बेचते है।