बहराइच: चैतूपुरवा में युवक को साले व सास ने जमकर की धुनाई,पत्नी को लेने आया था युवक
जिले में ससुराल आए युवक को साले व सास ने जमकर धुनाई कर दी। जिसके चलते युवक के सिर व शरीर मे गंभीर चोटे आ गई। युवक जीवन व मौत से संघर्ष कर रहा है। पत्नी की विदाई को लेकर कहासुनी के दौरान वारदात हुई। परिजन घायल को लेकर अस्पताल आए। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख आनन फानन में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सिरसिया थाने के बनकटवा का रहने वाला है युवक।