बहराइच: दीवानी न्यायालय सहित जनपद के ग्राम न्यायालयों में 1 मई से कोर्ट के समय में होगा बदलाव सुबह 7 से एक बजे तक खुलेँगी कोर्ट
बहराइच दीवानी न्यायालय सहित सभी ग्राम न्यायालयों में 1 मई से कोर्ट के समय में बदलाव होगा। जनपद न्यायाधीश ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि हाई कोर्ट के आदेश अनुसार 1 मई से 30 जून तक कोर्ट प्रातः 7 से अपराह्न 1 तक खुलेंगे। जबकि कोर्ट से संबंधित कार्यालय प्रातः 6:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक कार्य करेंगे।