बहराइच: परेवपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली देहात इलाके के प्रयोग पूर्व पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस की ठोकर से 19 अप्रैल को हुई बाइक सवार की मौत मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतुल कुमार ने मंगलवार को बताया कि उनके चाचा की बस की ठोकर मौत हो गई थी।