गोरखपुर: 42.50 लाख की साइबर ठगी: जालसाज ने होटल ताज में मीटिंग के लिए भेजा हवाई टिकट, व्यापारी फंसा, साइबर थाना में FIR दर्ज
रामगढ़ताल क्षेत्र के मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जनवरी और 6 फरवरी 2026 को मुझे दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।एडिमन जतिन शर्मा,डॉ. राजीव सिंह और खुशी गोयल ने स्मार्ट मनी इंडिया बी-4 नाम से ग्रुप बनाया था।उनका कहना था कि अपनी किताबों को प्रमोट करने के उद्देश्य से यह समूह बनाया गया है।वे हर दिन स्टक मार्केट कंसेप्ट पर सेशन लेते थे।