पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर खाजपुरा एवं दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में मां दुर्गा का दर्शन कर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार की शाम तकरीबन 6 बजे मा सप्तमी पर्व के अवसर पर शिव मंदिर खाजपुरा एवं दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर की पूजा अर्चना. मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहार वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी.