स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद में बन रही"देश की सबसे बड़ी सिंचाई टनल तैयार, नर्मदा का जल बदलेगा विंध्य की तकदीर!"
किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बन रही देश की सबसे बड़ी सिंचाई टनल अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है लगभग 11.95 किलोमीटर लंबी यह महत्वाकांक्षी टनल अगले माह पूरी होने की संभावना है इसके शुरू होते ही नर्मदा का जल पहली बार विंध्य क्षेत्र तक पहुँचेगा और खेती की तस्वीर बदल जाएगी