सबलगढ़: कमिश्नर आदेश के बावजूद मंदिर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा: 12 साल से जमीन खाली कराने की मांग
सबलगढ़ में श्री मुरली मनोहर राम-जानकी मंदिर से लगी सरकारी औकाफ जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी घनश्याम देव शर्मा ने एसडीएम से जमीन खाली कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वे 12 साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।