शिवहर: भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 15 जून तक किए गए बंद: जिला शिक्षा पदाधिकारी
शिवहर जिले में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. जिससे आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया है कि जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 15 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए बंद कर दिया गया है. विद्यालय बन्द के दौरान शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।