मंडी: प्रदेश में चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिमाचल जनता पार्टी-पवन कटोच अध्यक्ष हिमाचल जनता पार्टी
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल तैयारियों को लेकर सजग है ,इसी कड़ी में हिमाचल जनता पार्टी ने भी शंखनाद किया और लोकसभा चुनाव को लेकर मंडी में प्रेस वार्ता की जिसमें पार्टी अध्यक्ष पवन कटोच ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा और अन्य सुविधाओं की हालत खराब हैं।पार्टी लोकसभा की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।