मंडी: प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 देकर कांग्रेस सरकार ने पूरी की गारंटी-PCC लीगल सेल के महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC लीगल सेल के महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य ने मंगलवार को मंडी जिला के दौरे पर कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान जारी चुनावी मैनिफेस्टो में 18 से 80 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 देने की गारंटी को पूरा किया है। इससे लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचेगा और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज होगी।