मंडी: मंडी जिले में ₹4750 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना हुई स्वीकृत- उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को दी जानकारी
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को मंडी जिला मुख्यालय में जिला के समस्त बैंकों द्वारा तैयार वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2024-25 को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में जिला में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर प्राथमिकता क्षेत्र में कुल 4750 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे।