मंडी: उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने 4750 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना स्वीकृत
Mandi, Mandi | Mar 5, 2024 मंडी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 4750 करोड़ रुपए के ऋण वितरण लक्ष्य को अनुमोदित किया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सोमवार देर सायं को जिला के समस्त बैंकों द्वारा तैयार वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2024-25 को जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में जिला में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 47590 करोड़ रुपए ऋण वितरित किए जाएंगे।